
सीतबी मंडल सरस्वती शिशु मंदिर खपरोडीह में गुरुपूर्णिमा मनाया गया
देवघर। गुरुवार को सीतबी मंडल सरस्वती शिशु मंदिर खपरोडीह में गुरुपूर्णिमा (महर्षि वेद व्यास जयंती) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की सचिव सह भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, सहसचिव राजकुमार ठाकुर, समिति सदस्य नीरज कुमार सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार वर्णवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर रीता चौरसिया एवं राजकुमार ठाकुर ने गुरु की महत्ता को बताते हुए अपना मंतव्य रखा साथ ही नीरज जी द्वारा बच्चों को बालक आरूणी एवं एकलव्य का प्रेरक प्रसंग भी सुनाया गया। विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा भी महर्षि वेदव्यास जी की जीवनी, कविता एवं कहानियां सुनाया गया। विद्यालय के सचिव रीता चौरसिया के सौजन्य से सभी आचार्य एवं दीदी जी तथा अन्य कर्मचारियों को भी वस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।








