मंत्रियों द्वारा प्रदेश द्वार दुम्मा में फीता कांटे जाने के साथ राजकीय श्रावणी मेला शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्रियों द्वारा प्रदेश द्वार दुम्मा में फीता कांटे जाने के साथ राजकीय श्रावणी मेला शुरू 

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का रखा जाएगा पूरा ख्याल

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से रहेगा बंद

शिव और शक्ति की नगरी में सभी का स्वागत है

देवघर। गुरुवार को राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन सूबे के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक देवघर सुरेश पासवान, विधायक सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ में श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2025 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू  ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पावन व पवित्र श्रावणी मेला का शुभारंभ आज से हो रहा है। शिव और शक्ति के निवास स्थान बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में 11 जुलाई से 09 अगस्त तक चलने वाले मेले में कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा करने के समान है। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देवतुल्य श्रद्धालु अच्छी स्मृति लेकर जाएं इसके लिए सुविधाएं बेहतर करने की कोशिश सरकार और जिला प्रशासन ने की है। साथ ही मेला क्षेत्र को एआइ आधारित सिस्टम बनाया गया है। एआइ चैट बोर्ड, शिकायत निवारण हेतु क्यूआर कोड की सुविधा, बुजूर्ग, दिव्यांग व बच्चों के लिए आरएफआइडी बैंड से ट्रैकिंग और ट्रेसिंग की सुविधा सुनिश्चित की गयी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर साल मेले को बेहतर करने की सरकार की योजना है। साथ ही कांवरिया पथ खिजुरिया से मानसरोवर तट स्थित क्यू काम्प्लेक्स तक फूट ओवरब्रिज बनाने की योजना है, ताकि सर्कुलर रोड को पार करने में भक्तों को आ रही परेशानी को दूर किया जा सके। इसके बन जाने से झारखंड की सीमा में प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने का एक डेडिकेटेड कांवरिया पथ हो जाएगा। इससे भक्तों के साथ साथ शहर की यातायात व्यवस्था और आमजन की परेशानी भी कम हो जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सब मिलकर मेला को सफल बनाएंगे। बाबा की कृपा से बारिश हो रही है। इससे भक्तों के साथ साथ किसानों को भी फायदा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। ऐसे में सभी मिलकर मेले का सफलता से आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। इसके अलावे मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नगर विकास मंत्री और जिला प्रशासन ने बेहतर इंतजाम का किया है, जिससे  कांवरिया सुखद अनुभव के साथ यहां से लौटेंगे यह भरोसा है। कार्यक्रम की शुरूआत में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के शुभ उद्घाटन के अवसर पर मंच पर उपस्थित मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक देवघर सुरेश पासवान, विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, विधायक जरमुण्डी देवेन्द्र कुंवर, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, मुन्नम संजय, संजय शर्मा, सभी मीडिया बंधु एवं देवतुल्य श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से 09 अगस्त तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सुलभ, सुरक्षित जलार्पण की व्यवस्था के अलावा देवतुल्य श्रद्धालुओं ही हर सुख-सुविधा का ख्याल रखा जाएगा, ताकि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से श्रद्धालु एक अच्छा अनुभव लेकर प्रस्थान करें। मेला में कृत प्रशासनिक एवं देवतुल्य श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं को और भी बेहतर करने का प्रयास किया गया है।

इसके अलावा राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और उनकी आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप विभिन्न नई तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस कड़ी में मेला क्षेत्र में एआइ चैट बोट  के माध्यम से श्रद्धालु मेला क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यक जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही श्रावणी मेला के दौरान मेला क्षेत्र में असुविधा या कमी दिखने पर क्यूं आर कोर्ड को स्कैन कर तस्वीर के साथ समस्या को साझा कर सकते हैं, जिसके पश्चात 15 मिनट में समस्या का समाधान किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से एएनपीआर, फेस रिकोज नाइज हेडकाउंट कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा आरएफआईडी तकनीक का उपयोग बच्चों, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं हेतु की जा रही है, ताकि उन्हें ट्रैक और ट्रेस आसानी से किया जा सके। श्रद्धालुओं को नई अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से शिवलोक परिसर में भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक मंच का निर्माण कराया गया है। वही श्रावणी मेले में पहली बार ड्रोन शो का आयोजन भी आज संध्या 07ः30 बजे से किया जा रहा हैं। वहीं कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे संप के  आइजी एसके सिन्हा, डीआईजी अंबर लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता  हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें