पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवघर। सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक नारायण दास समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बाबूलाल मरांडी ने बाबा बैद्यनाथ से झारखंड की खुशहाली और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन द्वारा पूजा व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ देखी गई।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें