इनर व्हील क्लब का दो दिवसीय परिवर्तन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब का दो दिवसीय परिवर्तन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह संपन्न 

क्लबों के पदाधिकारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए किया गया पुरस्कृत 

देवघर क्लब द्वारा शानदार मनोरंजन संध्या आयोजित 

कार्यक्रम में 90 क्लबों की तीन सौ से अधिक सदस्याओं एवं तीन दर्जन अतिथि थे उपस्थित

कार्यक्रम के सफल आयोजन में असेंबली चेयरमैन सारिका साह व को-चेयरमैन रश्मि रंजन झा सहित क्लब की सदस्याओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

देवघर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के दो दिवसीय सत्र परिवर्तन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह का आयोजन 28-29 जून को देवघर में किया गया। इसकी मेजबानी इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा बहुत ही अच्छी व्यवस्था के साथ सफलता पूर्वक की गयी। कार्यक्रम की असेंबली चेयरमैन सारिका साह व को -चेयरमैन रश्मि रंजन झा एवं इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर की समस्त सदस्याओं के भरपूर सहयोग से कार्यक्रम  सफल हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन पुरस्कार समारोह में क्लबों के पदाधिकारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात सभी जिला पदाधिकारियों ने उनके द्वारा किये गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। देवघर क्लब द्वारा शानदार मनोरंजन संध्या आयोजित की गयी। जिसमें बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां पेश की गई।

जिसमें क्लब की सदस्याए डॉ के पल्लवी एवं डॉ चेतना भारती द्वारा सुंदर स्वागत नृत्य पेश किया गया। तत्पश्चात् वाइबिंग विथ विनुथा चिट चैट शो का आयोजन किया गया। जिससे पीडी श्वेता सिन्हा ने होस्ट किया। नटराज कला केंद्र तथा संस्कृति वाटिका के बच्चों द्वारा मन मोहने वाली प्रस्तुति पेश की गई। ईशा चक्रवर्ती द्वारा सुरीली आवाज़ में मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गये। जिससे सभी ने बहुत ही सराहना की। 29 को मेरी किताब परियोजना की गयी। इसके अंतर्गत बिहार एवं झारखण्ड के क्लबों द्वारा जरूरतमंद बच्चों को इनर व्हील का लोगों और दिलचस्प बातें छपी हुई दस हजार कॉपीयां दी जाएंगी। सत्र परिवर्तन एवं पदस्थापना समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह की सदस्या रश्मि गुप्ता एवं उनकी टीम की पदस्थापना हुई। इस अवसर पर बंगलौर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनुता हरीश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। 90 क्लबों की 300 से अधिक सदस्याओं एवं 30-35 अतिथियों की उपस्थिति में उत्साह से देवघर क्लब ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें