
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 10वीं वर्षगांठ पर लाभुक सम्मान समारोह का आयोजन
देवघर। शनिवार को देवघर नगर निगम परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10वीं वर्षगांठ पर घटक 4 अंतर्गत चल रहे परियोजना के 50 लाभुकों को नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में ससमय अपना आवास पूर्ण करने वाले लाभुक शामिल हैं। कार्यक्रम नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न की गई। मौके पर सर्वप्रथम केक काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर आयुक्त ने अपने हाथों से वृद्ध और दिव्यांग लाभुकों को केक वितरण किया। महिला लाभुकों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। सभी 50 लाभुकों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज, सभी सर्वेयर, सभी निगम कर्मी और लाभुक उपस्थित थे।









