झामुमो नेता भूपेन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से की दिशुम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य होने की कामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झामुमो नेता भूपेन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से की दिशुम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य होने की कामना 

देवघर। दिल्ली सर गंगाराम अस्पताल में ईलाजरत झामुमो के संस्थापक सदस्य दिशुम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना झामुमो नेता सह सारठ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ से की है। उन्होंने कहा कि गुरु जी के पिछले कई दिनों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वह झामुमो के पथ प्रदर्शक है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना बाबा बैद्यनाथ से करता हूं। साथ ही कामना करते हैं कि गुरु जी पुनः स्वस्थ हो कर झामुमो को दिशा देने और संगठन मजबूती के लिए निर्देश देने का काम करें। उनके बीमार होने की सूचना से झामुमो नेता व कार्यकर्ता मर्माहत हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें