इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट का दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट असेंबली उत्साह का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट का दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट असेंबली उत्साह का शुभारंभ 

कार्यक्रम में बिहार, झारखंड 50 क्लब से 400 महिलाएं कर रहीं हैं शिरकत

देवघर। देवघर में दो दिवसीय इनर व्हील ड्रिस्ट्रिक्ट 325 का असेंबली उत्साह के तहत शनिवार को पहले दिन देवघर के होटल वायोरे इन के प्रशाल में संपन्न हुआ। दूसरे दिन का कार्यक्रम कल रविवार को वायोरे इन गार्डन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में बिहार, झारखंड 89 क्लब में से लगभग 50 क्लब से लगभग 350 से 400 महिलाएं शिरकत कर रही है। इनर व्हील एक अंतरराष्ट्रीय  संस्था है जो दुनियां में महिलाओं की सबसे बड़ी संस्था है। इनर व्हील की सदस्य महिलाएं समाज सेवा में अभूतपूर्व योगदान देती है। इनर व्हील चार स्तर पर काम करती है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राजकीय और शहरी क्लब के स्तर शामिल है। क्लब का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है और प्रत्येक वर्ष नयी पदाधिकारियों का मनोनयन होता है। इसका सत्र आरंभ 1 जुलाई से शुरू होता है। इस वर्ष भी पदासीन पदाधिकारी डिस्ट्रिक्ट असेंबली में अपना पदभार नए पदाधिकारी को कल हस्तांतरित करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम होगा जिसमे पहले दिन आभार कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 2024-25 की मंडलाध्यक्ष अलकनंदा बख्शी जी पूरे सत्र में विभिन्न क्लबोन द्वारा किए गए कार्यों के  आधार पर सभी क्लब्स को अवार्ड देंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन जी जो कि गिरिडीह से हैं होंगी। दूसरे दिन कार्यक्रम उत्साह के अंतर्गत की मंडलाध्यस्क्षा आलोकानंदा बख्शी जो की जमशेदपुर से हैं वर्ष 25-26 की नवनियुक्त मंडलाध्यक्षा रश्मि गुप्ता गिरिडीह से हैं को अपना पद भार देंगी। साथ ही सभी डिस्ट्रिक्ट अधिकारियों को पदभार देकर इनर व्हील का पिन पहनाया जाएगा। इनर व्हील पिन ही इनर व्हील की सदस्याओं की पहचान होती हैं। इनर व्हील हर वर्ष सेवा के लिए नए-नए गोल निर्धारित करती है। इस वर्ष भी कैसे क्या क्या कार्य करना है इसके बारे में इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बताया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेंगलुरु की वीनूथा हरीश इस वर्ष के गोल की जानकारी क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों को  देगी। कार्यक्रम की जानकारी असेंबली चेयरमैन, क्लब की पूर्व अध्यक्षा सारिका शाह और रश्मि रंजन झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।

सामाजिक सेवा सरोकारों के अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए 41वीं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आभार का आयोजन

कार्यक्रम में कई महिलाओं को कार्यक्रम में किया गया सम्मानित 

कार्यक्रम के पहले दिन 28 जून को इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा जिले के 91 क्लब के द्वारा किए गए वर्ष भर के विभिन्न सामाजिक सेवा सरोकारों के अंतर्गत किए गए कार्यों के लिए वार्षिक 41वीं पुरस्कार वितरण समारोह आभार का आयोजन किया गया। इसकी मेजबानी इनर व्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा बहुत ही भव्य तरीके से की गयी। इस अवसर पर सत्र 2024- 25 की जिला मंडलाध्यक्ष अलाकनंदा बक्शी, जिला सचिव प्रियका कुमार, जिला कोषाध्यक्ष निभा मिश्रा, जिला सम्पादिका विभा चरण पहाड़ी एवं जिला अंतर्राष्ट्रीय सेवा अधिकारी नीता नारायण द्वारा विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को उनके द्वारा किये गए अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। जिसमें देवघर क्लब ने बेस्ट क्लब  प्रेसिडेंट अवार्ड, एफिशिएंट सेक्रेटरी अवार्ड, बेस्ट होस्ट क्लब, अवार्ड फॉर मेकिंग हैप्पी स्कूल, मेंबरशिप अवार्ड, जॉइंट प्रोजेक्ट अवॉर्ड फॉर आर्टिफिशियल लिंब एवं पेसमेकर डोनेशन, अवार्ड फॉर कार रैली फॉर सर्वाइकल कैंसर, अवार्ड फॉर जॉइंट प्रोजेक्ट बैग एवं स्कूल फर्नीचर डिस्ट्रीब्यूशन, इनर व्हील ब्रांडिंग अवार्ड एवं अन्य  अवार्ड प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रमअध्यक्ष सारिका शाह, सह अध्यक्ष रश्मि रंजन झा, सचिव  सरिता अग्रवाल, सह सचिव अर्चना भगत, कोषाध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक  ममताकिरण व कंचन मूर्ति साह, सहसंयोजक रूपा छावछारिया व मिनी दास,  यातायात प्रभारी श्वेता केसरी व बेबी रोमा, खाद्य प्रभारी रेनू सिंघानिया, प्रीती अग्रवाल, मंजू सिंघानिया  , स्वागत प्रभारी नमिता भगत व अनीता गुप्ता, रजिस्ट्रेशन प्रभारी नीलिमा सिंह, प्रीति जयसवाल, संगीता झा ने निभाई। इन सभी कार्यों में क्लब की अन्य उपस्थित सदस्यों ने भरपूर सहयोग देकर  इस पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम आभार को सफल बनाया। मौके पर वर्तमान अध्यक्ष अर्चना भगत, आगामी अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, रेखा सिंघानिया, बेबी रोमा, सरिता अग्रवाल, स्वेता केसरी व सोनिका चौधरी आदि उपस्थित थी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें