
झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत गंभीर,
सभी कार्यक्रम रद्द कर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू, केशव महतो कमलेश, मंत्री दिपिका पांडेय सिंह, बंधु तिर्की, पूर्णिमा निरज सिंह अचानक दिल्ली हुए रवाना
देवघर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह पार्टी के संरक्षक व गठबंधन के नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का तबीयत काफी खराब होने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। गत दो दिनों से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना पाकर संथाल परगना के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संथाल दौरे पर आए झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए आज देवघर एयरपोर्ट से सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की तथा झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने दिल्ली गए। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी उनकी सेहत पर चिंता जाहिर करते हुए उनकी जल्द सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के स्वास्थ्य संबंधी सूचना प्राप्त हुआ है, अभी काफी सुधार में हैं। हमें ईश्वर पर भरोसा है और उनके चाहने वालों की दुआ से वो शीघ्र ही स्वस्थ्य हो कर झारखंड लोटेंगें। इस दौरान उन्हें देवघर एयरपोर्ट पर छोड़ने कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, देवघर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर, प्रदेश प्रवक्ता मो रियाजुल, सोशल मीडिया स्टेट कोर्डिनेटर संजय कुमार, जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, राकेश केशरी, दीपक सिंह, बिनोद मणि द्वारी आदि मौजूद थे।









