
देवघर के त्रिदेव हास्पिटल ने मनाया 11वां वार्षिकोत्सव,
पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, ग्रामीण विकास विभाग कमिश्नर मृत्युंजय बरनवाल, विधायक सुरेश पासवान, पूर्व विधायक नारायण दास सहित अन्य ने दी शुभकामना
देवघर। देवघर के ख्याति प्राप्त त्रिवेद हास्पिटल परिसर में शनिवार की रात हास्पिटल का 11 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर हास्पिटल के निदेशक डॉ राकेश कुमार व उनकी धर्मपत्नी डॉ नमिता, उमा शंकर प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर 11 वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं दी। मौके पर कार्यक्रम में चिकित्सा पेशेवरों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नेताओं ने अस्पताल की यात्रा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा में योगदान का सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय बरनवाल, विधायक सुरेश पासवान, पूर्व विधायक नारायण दास सहित अन्य अतिथि त्रिदेव हास्पिटल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और 11 वर्ष पूरे होने पर डॉ राकेश कुमार सहित हास्पिटल कर्मियों को शुभकामना दी।

साथ ही अस्पताल की समर्पित सेवा और सामुदायिक प्रभाव की सराहना की। उन्होंने सभी के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर जोर दिया। वहीं हास्पिटल के मरीजों ने कार्यक्रम में शिरकत कर अपना अनुभव व सुविधा को सबों के सामने बयां किया। जिसमें से जसीडीह के निवासी डब्लू सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी आशा देवी किडनी रोग से पीड़ित हैं और उसका लंबे समय से डायलिसिस त्रिदेव हास्पिटल में हो रहा है। डॉक्टर साहब रात दो बजे भी फोन करने पर स्वयं हास्पिटल पहुंच कर मरीज का ख्याल रखते हैं। इस हास्पिटल में हम लोगों को बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है।

वहीं पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शुभकामना देते हुए कहा कि त्रिदेव हास्पिटल अपने 11 वर्ष का सफर तय कर मानव सेवा का गौरवशाली इतिहास रचा है। इस हास्पिटल के देवघर में होने से मरीजों को समय पर इलाज हो रहा और लोगों को बाहर जाने के लिए परेशानी से भी छुटकारा मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान एक बार अचानक मेरी मां की तबीयत बिगड़ी तो त्रिदेव हास्पिटल में इलाज होने पर वह स्वस्थ हुई।

चुनाव में हम सबों के व्यस्त होने के बावजूद डॉ राकेश कुमार व हास्पिटल कर्मियों ने मेरी मां का ख्याल रखा था। वहीं त्रिदेव हास्पिटल के निदेशक डॉ राकेश कुमार ने कहा कि हास्पिटल मानव सेवा धर्म का पालन करते हुए कर्मियों व शहरवासियों के सहयोग से अपना 11 साल का सफर तय किया है। हास्पिटल का मुख्य उद्देश्य पहले मरीज का इलाज कर उसका जान बचाना है। समारोह में भाषण, अस्पताल की उपलब्धियों पर एक नज़र और भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण शामिल था। त्रिदेव अस्पताल ने रोगी देखभाल और चिकित्सा सेवाओं में नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। साथ ही देवघर और उससे आगे के लोगों को निरंतर सेवा देने का वादा किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। जिसने इसे सभी के लिए एक यादगार अवसर बना दिया।










