पूर्व वार्ड पार्षद ने नगर निगम के सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता बरते जाने का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व वार्ड पार्षद ने नगर निगम के सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता बरते जाने का लगाया आरोप 

नगर आयुक्त करें सभी योजनाओं का मॉनिटरिंग: शैलजा देवी

देवघर। देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 18 की पूर्व वार्ड पार्षद शैलजा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सावन का महीना शुरू होने वाला है। देवघर नगर निगम की ओर से विकास कार्य जारी है। इस बीच देवघर में सड़क नाली निर्माण में अनियमितता की खबरें आ रही हैं। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और गुणवत्ता की कमी है।  निर्माण कार्य जल्दबाजी में किया जा रहा है और सीमेंट और सरिया की गुणवत्ता सही नहीं है। कुछ नालियां तो निर्माण के तुरंत बाद टूटने भी लगी हैं। यह भी बताया गया है कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना पट नहीं लगाया गया है। इससे आम लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि यह कार्य किस योजना के तहत हो रहा है और इसकी लागत कितनी है। ऐसे में नगर प्रशासक को इन शिकायतों पर ध्यान देना चाहिए और मामले की जांच करनी चाहिए। यदि अनियमितता पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि देवघर नगर निगम श्रावणी मेला हेतु राज्य सरकार के द्वारा यात्रियों सुविधा के लिए कई योजनाओं के लिए आवंटन दिया गया उसमें देवघर निगम के द्वारा 80 योजनाओं का निविदा किया  गया निविदा संख्या दो के तहत कार्य किया जा रहा है जिसमें  ग्रुप संख्या 61 बजरंगबली से बालिका विद्यालय तक कन्वर्ट एवं नाला निर्माण होना था। संवेदक के द्वारा रास्ते से ऊपर निर्माण कर दिया गया। रातों-रात किसकी देखरेख में किया गया, क्या मापदंड है। मापदंड के अनूरूप नहीं ढाला है और लेवल को भी नहीं मिलाया गया है। पूर्व वार्ड पार्षद शैलजा देवी ने कहा कि देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा से आग्रह किया है कि श्रावणी मेला मध्य की जितनी भी योजना देवघर नगर निगम के द्वारा कराया जा रहा है, सभी योजनाओं को मॉनिटरिंग अपने स्तर से कर एक निगरानी कमेटी बनाकर जांच कराया जाए और दोषियों के ऊपर कारवाई की जाए।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें