देवघर में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट का दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट असेंबली उत्साह कार्यक्रम 28 से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट का दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट असेंबली उत्साह कार्यक्रम 28 से 

कार्यक्रम में बिहार व झारखंड के लगभग चार सौ महिलाएं शिरकत करेंगी: सारिका

देवघर। देवघर में आगामी 28 व 29 जून को इनर व्हील ड्रिस्ट्रिक्ट 325 का असेंबली उत्साह देवघर के होटल वायोरे इन के प्रशाल में संपन्न होगा। कार्यक्रम में बिहार, झारखंड 89 क्लब में से लगभग 50 क्लब से लगभग 350 से 400 महिलाएं शिरकत करेंगी। इनर व्हील एक अंतरराष्ट्रीय  संस्था है जो दुनियां में महिलाओं की सबसे बड़ी संस्था है । इनर व्हील की सदस्य महिलाएं समाज सेवा में अभूतपूर्व योगदान देती है। इनर व्हील चार स्तर पर काम करती है अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राजकीय और शहरी क्लब के स्तर पर क्लब का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है और प्रत्येक वर्ष नयी पदाधिकारियों का मनोनयन होता है और इसका सत्र आरंभ 1 जुलाई से शुरू होता है। इस वर्ष भी पदासीन पदाधिकारी डिस्ट्रिक्ट असेंबली में  अपना पदभार नए पदाधिकारी को हस्तांतरित करेंगे। यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा जिसमें पहले दिन आभार कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 2024-25 की मंडलाध्यक्ष अलकनंदा बख्शी पूरे सत्र में विभिन्न क्लबोन द्वारा किए गए कार्यों के  आधार पर सभी क्लब्स को अवार्ड देंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन गिरिडीह से हैं होंगी। दूसरे दिन कार्यक्रम उत्साह के अंतर्गत वर्ष 24-25 की मंडलाध्यस्क्षा आलोकानंदा बख्शी जमशेदपुर से हैं वर्ष 25-26 की नवनियुक्त मंडलाध्यक्षा रश्मि गुप्ता की गिरिडीह से हैं को अपना पद भार देंगी। साथ ही सभी डिस्ट्रिक्ट अधिकारियों को पदभार देकर इनर व्हील का पिन पहनाया जाएगा। इनर व्हील पिन ही इनर व्हील की सदस्याओं की पहचान होती हैं। ज्ञात हो कि इनर व्हील हर वर्ष सेवा के लिए नए-नए गोल निर्धारित करती है। इस वर्ष भी कैसे क्या क्या कार्य करना है इसके बारे में इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बताया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेंगलुरु की वीनूथा हरीश इस वर्ष के गोल की जानकारी क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों को  देगी। कार्यक्रम की जानकारी असेंबली चेयरमैन सह क्लब की पूर्व अध्यक्षा सारिका शाह और रश्मि रंजन झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। मौके पर क्लब की वर्तमान अध्यक्ष अर्चना भगत, आगामी अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, रेखा सिंघानिया, बेबी रोमा, सरिता अग्रवाल, श्वेता केसरी व सोनिका चौधरी आदि उपस्थित थी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें