देवघर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का हुआ भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का हुआ भव्य स्वागत

देवघर। बुधवार को देवघर कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला अध्यक्ष, सभी प्रखंड, नगर एवं मंडल अध्यक्षों तथा जिला पर्यवेक्षक के साथ सभी प्रखंड एवं नगर पर्यवेक्षकों की एक विशेष बैठक में शामिल होने के लिए देवघर सर्किट हाउस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य केशव महतो कमलेश देर शाम अपने सहयोगी साथियों के साथ देवघर सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उनके आगमन पर देवघर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा जोरदार नाराओं के साथ पुरी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, सोसल मीडिया चैयरमेन गजेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सांतानु मिश्रा, मो रियाज़, मिडिया सेल के चैयरमेन शतिश पाल मुंजनी, सोशल मीडिया कोर्डिनेटर संजय कुमार आदि थे। वहीं स्वागत करने वालों में जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, शोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, रवि बर्मा, प्रियांशु सिंह, शैफ दानिश, कुमार बाबा, अजय कृष्णा, नूनू खान, राजीव रंजन, पियूष झा, गोलू, सूरज सिंह, ललन यादव, आशिष भारद्वाज, मणिष कुमार, अर्जुन सिंह, प्रिंस राय, पपली खान, जमाल अंसारी आदि मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें