भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी की प्रमुख कार्यक्रम के प्रभारियों की सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जारी की प्रमुख कार्यक्रम के प्रभारियों की सूची

देवघर। भारतीय जनता पार्टी देवघर के  जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने पार्टी के आगामी जून माह के प्रमुख कार्यक्रम के प्रभारी की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार 12 जून को प्रेस वार्ता सचिन सुल्तानिया, अमृत मिश्रा, प्रोफेशनल मीट व प्रदर्शनी 12 जून प्रो राजीव रंजन सिंह, आशीष दुबे, मंडल स्तर पर संकल्प सभा कार्यक्रम 12 से 14 जून अधीरचंद्र भैया, शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल, आयुष्मान, पंजीकरण, साहित्य वितरण 13 से 17 जून पप्पू यादव, योग दिवस की तैयारी 21 जून विजया सिंह, वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम 5 से 15 जून रूपा केसरी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जून धनंजय तिवारी, प्रखंड स्तर पर प्रदर्शन 24 जून अधीरचंद्र भैया, मन की बात 29 जून अधीरचंद्र भैया, सचिन सुल्तानिया, हूल दिवस 30 जून संतोष मुर्मू  शामिल हैं। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यक्रम प्रमुख से आग्रह है किया है कि कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का कष्ट करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया व संतोष उपाध्याय  ने संयुक्त रूप से दी है।

पीएम नरेंद्र मोदी का 11 साल व विकसित भारत कार्यक्रम को ले मंडल स्तरीय प्रभारी की सूची जारी 

मंगलवार को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पीएम नरेंद्र मोदी का 11 साल विकसित भारत कार्यक्रम का मंडल स्तरीय प्रभारी की सूची भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने जारी कर दिया है। जिसमें देवघर नगर रविंद्रनाथ तिवारी, जसीडीह नगर विजया सिंह, देवघर ग्रामीण प्रो राजीव रंजन सिंह, देवीपुर धनंजय तिवारी, मानिकपुर विनय चंद्रवंशी, रखिया संतोष उपाध्याय, मोहनपुर सचिन सुल्तानिया, घोरमारा दिलीप सिंह, सिमरा चंद्रशेखर खवाड़े, हुसैनाबाद कन्हैया झा, बुढ़ई अमृत मिश्रा, मधुपुर ग्रामीण रीता चौरसिया, मधुपुर नगर विशाखा सिंह, करौं अधीरचंद्र भैया, मार्गोमुंडा पप्पू यादव, सारवां प्रज्ञा झा, सोनारायठाड़ी जूनियर बाबूलाल मरांडी, पथरड़डा राजेंद्र दास, सारठ बलराम पोद्दार, बसाहा प्रकाश लाल, खागा रविंद्र रुच, चितरा विश्वनाथ रवानी,  पालोजोरी महेंद्र राणा का नाम शामिल है। जिला अध्यक्ष ने सभी प्रभारी से आग्रह है की मंडल अध्यक्ष से बात कर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने का कष्ट करें। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया व संतोष उपाध्याय  ने संयुक्त रूप से दी है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें