महामंडलेश्वर हरि हीरानंद जी महाराज ने किया यज्ञ स्थल का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महामंडलेश्वर हरि हीरानंद जी महाराज ने किया यज्ञ स्थल का निरीक्षण

देवघर। देवी संपत मंडल के शिव स्वरूप अनंत विभूषित परमहंस स्वामी शारदानंद सरस्वती  महाराज के वर्तमान उत्तराधिकारी हरिहरानंद जी महाराज विश्व कल्याण के निमित्त 9 जून रात्रि 10:30 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम कई संत विद्वानों व भक्तों के साथ आगमन हुआ। उनके आगमन की सूचना मिलने पर बाबा बैद्यनाथ धाम में तथा आसपास के जितने भी उनके अनुयाई हैं सभी उत्साह और उमंग के साथ उनके स्वागत के लिए राजेश सतनाली के घर में उपस्थित  थे‌। उनके आगमन पर महाराज जी के शिष्य प्रेम सिंघानिया के साथ कई गणमान्य भक्तजन और आचार्य  जिसमें केदारनाथ झा, कुमुद खवाड़े, गिरधारी वल्लभ झा  उपस्थित रहे और पूरा विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया गया। बाबा बैद्यनाथ धाम यज्ञ के उद्देश्य पधारे परम पूज्य प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर हरि हीरानंद जी महाराज 10 जून मंगलवार को यज्ञ स्थल का निरीक्षण करने के लिए निकले आवास एवं भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, तत्पश्चात संध्या में कई संत विद्वानों के साथ तथा यहां के यज्ञ समिति के सभी सदस्यों के साथ महाराज श्री ने एक बैठक बुलाई। बैठक में यह निर्णय लिया गया की विश्व कल्याण अर्थ के उद्देश्य से यज्ञ आयोजन होना चाहिए, देवी संपत मंडल के परम पूज्य ब्रह्मनिष्ठ स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज के समय में भी यज्ञ की श्रृंखला निरंतर चलते रहता था, उसे श्रृंखला को जारी रखने के लिए प्रथम बाबा बैद्यनाथ धाम से यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें