
शंख चौक में धरतीआबा भगवान बिरसा का बलिदान दिवस मनाया गया
देवघर। सोमवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र के शंख चौक में महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा धरतीआबा भगवान बिरसा का बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता पंकज सिंह भदौरिया ने किया। सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए संघर्ष करते रहे। वे एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आदिवासी अस्मिता, स्वायत्तता और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान नामक महाविद्रोह का नेतृत्व किया। उनके जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं साथ ही उनके जयंती पर ही झारखंड के स्थापना दिवस भी मनाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता पंकज सिंह भदौरिया, जगदीश प्रसाद यादव, बबलू दुबे, शुभेंदु सुमन, फाल्गुनी प्रसाद यादव, रमेश सिंह बंटी, प्रदीप वर्मा, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, पिंटू यादव, विकास कुमार, विनोद केशरी, तरुण झा, रमन कुमार झा, मोनू कुमार, आलोक कुमार, रौशन चंद्रवंशी, शिवनाथ सिंह, विनोद पंडित आदि लोग मौजूद थे।







