मिथिला महिला मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिथिला महिला मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस मनाया गया

देवघर। रविवार को मिथिला महिला मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस मनाया गया। जिसमें राजेश कुमार झा को पान, सुपारी, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके द्वारा सभी को उपहार देकर मंच को ब्राह्मण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मंच की अध्यक्ष डॉ रूपाश्री ने कहा कि यह त्योहार भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का सम्मान करता है। जिन्हें ब्राह्मण समुदाय के संस्थापक के रूप में पूजा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम का जन्म पृथ्वी पर अन्याय को मिटाने और धर्म (न्याय) को पुनर्स्थापित करने के लिए हुआ था। ब्राह्मण दिवस पर, भक्त भगवान परशुराम की पूजा और आराधना करते हैं। वे अक्सर परशुराम मंदिरों में जाते हैं, पूजा करते हैं और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इस त्योहार का महत्व ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास के लिए भगवान परशुराम की दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने में निहित है। मौके पर मंच की गुडी झा, निरुपमा झा, मीनू चौधरी, कविता तिवारी, पूनम झा, सरस्वती झा, कोमल झा, रूपाश्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें