रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता बने गौतम कुमार घोषाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता बने गौतम कुमार घोषाल

देवघर। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में रामभक्त सेवा दल संगठन की बैठक हुई। जिसमें पूर्व में कई संगठनों से जुड़े, धर्म- कर्म में सक्रिय देवघर निवासी समाजसेवी गौतम कुमार घोषाल ने राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर संगठन की ओर से उन्हें झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया। उक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर चौधरी ने बताया कि नवनियुक्त प्रवेश प्रवक्ता गौतम कुमार घोषाल के साथ पूर्व में भी संगठनात्मक कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूप चक्रवर्ती ने बताया कि गौतम कुमार घोषाल बड़े भाई स्वरूप एक मार्गदर्शिक के रूप में हमेशा हम लोग के साथ रहे हैं। आज उनके संगठन में आने से संगठन बहुत तेजी से विकास करेगी। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता श्री घोषाल ने संगठन के बड़े अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि उन्हें एक राष्ट्रीय संगठन में प्रदेश स्तर पर जगह मिला। वे निष्ठा पूर्वक संगठन के हित में जमीनी स्तर पर संगठन के मुख्यधारा एवं विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का पुरजोर मेहनत करेंगे। साथ ही समाज के उत्थान के साथ-साथ राष्ट्र, राज्य, समाज एवं धर्म की तरक्की, रक्षा के लिए उनका योगदान हमेशा सकारात्मक रूप से करूंगा। मौके पर संगठन के कई अधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें