
दस दिवसीय वॉलीबॉल कोचिंग कैंप का समापन
जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा खिलाड़ियों को टी शर्ट प्रदान किया गया
देवघर। झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार दस दिवसीय वॉलीबॉल कोचिंग कैंप का आयोजन झारखंड के विभिन्न जिलों में 21 से 30 मई तक किया गया। इसी सिलसिले में शनिवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल कैंप का समापन हुआ। इस कैंप में लगभग 30 बच्चों ने प्रशिक्षण राष्ट्रीय खिलाड़ी सह किसलय क्रीड़ा केंद्र के प्रशिक्षक नितेश पंडित से प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों को कैंप समाप्ति के बाद देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा टी शर्ट प्रदान किया गया। मौके पर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार यह आयोजन काफी अच्छा पहल रहा। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल संघ द्वारा रखा गया। साथ ही आगामी 8 जून को एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट भी कराया जाएगा। इस आयोजन में संघ के सचिव नवीन शर्मा, ऋषि राज सिंह, संजय मालवीय, मधु रंजन मालवीय, जोगिंद्र तिवारी, बंटी नंदन सिंह, रोहित सिंह, सुधाकर चौधरी, प्रीतम भारद्वाज, कृष्ण कुमार बरनवाल, गोरेस, जिमी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।









