राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को आएंगी बाबाधाम देवघर बाबा मंदिर में 11 मई को पूजा अर्चना के बाद एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को आएंगी बाबाधाम देवघर 

बाबा मंदिर में 11 मई को पूजा अर्चना के बाद एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

देवघर। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 10 जून को वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर लगभग तीन बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जिला प्रशासन की ओर उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। इस सिलसिले में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व एसपी अजीत पीटर डूंगडूंग सहित अन्य अधिकारी बाबा मंदिर, एम्स देवघर व परिसदन का दौरा कर सुरक्षा सहित विधि व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।

सूत्र बताते हैं कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्त तैयारी की जा रही है, ताकि परिंदा भी पर नहीं मार सके। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को रात्रि प्रहर में स्थानीय परिसदन में विश्राम करेंगी। बताया जा रहा है की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 11 जून की प्रातः लगभग 8 से 9 बजे तक बाबा बैधनाथ मंदिर में पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ की शिवलिंग की दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद वह देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। दीक्षांत समारोह संपन्न होने के बाद महामहिम झारखंड से असम के कार्यक्रम में भाग लेने रवाना हो जाएंगी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें