
भाजपा की बैठक में देवी अहिल्याबाई होल्कर की तीन सौ वीं जन्मउत्सव 28 मई को मनाने का निर्णय
कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह जिला से महिला प्रतिनिधि लेंगी भाग
महिलाएं एक परिधान में हाथ में शिवलिंग लिए देवी अहिल्याबाई शिवलिंग यात्रा शिवलोक परिसर से शुरू कर बाबा मंदिर तक पहुंचेगी: सचिन
न्याय कार्य करने के समय शिवलिंग को हाथ में रखकर न्याय करती थी देवी अहिल्याबाई होल्कर: आरती
देवघर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक स्थानीय शोभा कंपलेक्स में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्षा आरती सिंह एवं जिला अध्यक्ष सचिन रवानी उपस्थित थे। बैठक कि अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मउत्सव के अवसर पर 28 मई समय 3 बजे देवी अहिल्याबाई शिवलिंग यात्रा एवं गोष्ठी का आयोजन शिवलोक परिसर देवघर में किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बैठक किया गया। महिलाएं एक परिधान में हाथ में शिवलिंग लिए देवी अहिल्याबाई शिवलिंग यात्रा शिवलोक परिसर से बाबा मंदिर तक जाएंगे और बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेगी। कार्यक्रम में दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह जिला से महिला प्रतिनिधि भी भाग लेगी। द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा की नगरी में शिवलिंग यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडल स्तर पर प्रभारी की नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि लोक माता अहिल्या बाई होलकर एक गरीब परिवार में जन्म लेकर बचपन से ही शिव भक्ति के कारण मालवा के राजकुमार से विवाह हुआ और वह राजा की मृत्यु के बाद में वह मालवा की महारानी बनी। वह एक निस्वार्थ, परोपकारी, न्याय प्रिय और धार्मिक शासिका थी। वह शिव की उपासक थी। कोई भी न्याय कार्य करने के समय शिवलिंग को हाथ में रखकर न्याय करती थी। आज तक कांग्रेसी इतिहासकारों ने उनकी जीवनी को दबाकर रखने का काम किया था। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी अमिता रक्षित, सबिता झा, रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, संजीव जजवाड़ेजी, प्रज्ञा झा, विजया सिंह, धनंजय तिवारी, सचिन सुल्तानिया, आशीष दुबे, विनय चंद्रवंशी, बबलू पासवान, विष्णु रावत, अमरजीत दुबे, अलका सोनी, मंजू पासवान, डॉली गुप्ता, गरिमा शाह, बिरजू रावत, दशरथ दास, ईश्वर राय, संतोष मुर्मू, सोनी केसरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।








