
रणक्षेत्र बना देवघर सदर अस्पताल का पोस्टमार्टम हाउस
शव का पोस्टमार्टम होने के लड़की पक्ष के लोगों ने दामाद सहित अन्य के साथ की मारपीट
घटना से पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा पर उठ रहा है सवाल
देवघर। गुरुवार को देवघर सदर अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस शाम पांच बजे के आसपास रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। हुआ यूं कि जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के मेरी गांव के मुकेश कुमार पांडेय की पत्नी सपना पांडेय उर्फ लवली की मौत हो जाने के बाद आज गुरूवार को पुलिस संरक्षण में चिकित्सक की देखरेख में पोस्टमार्टम हुआ। इस बीच लड़की के पक्ष के लोग पश्चिमी बंगाल के पुरूलिया संथालडीह के पोड़ाडीह से आज शाम पांच बजे के आसपास देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और लड़का पक्ष पर सपना को जानबूझकर हत्या कर दिये जाने का आरोप लगाते हुए दामाद सहित लड़का पक्ष के लोगों के साथ पोस्टमार्टम हाउस में घुसकर मारपीट की। घटना के वक्त शव का पोस्टमार्टम होने के बाद एंबुलेंस में रखा जा रहा था। घटना के समय देवीपुर थाना के चौकीदार व पोस्टमार्टम हाउस के कर्मी भी उपस्थित थे। बाद में किसी तरह लोगों समझा बुझाकर शांत किया गया और शव सहित एंबुलेंस को पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकाला गया।
लड़की पक्ष लोगों का आरोप है कि आए दिन सांस पोतहु में विवाद होते रहता था कल रात भी सांस पुतोहु में विवाद हुआ था। घटना की सूचना हम लोगों को नहीं दी गई। शव से दुर्गंध आ रहा है। मृतक सपना की मां रीता पांडेय व पिता साजन पांडेय का कहना है कि दमाद विवाद को लेकर मेरी पुत्री को मायके पहुंचा देने की बात कल रात कहा था। आज सुबह उसने मेरे पुत्र को फोन कर कहा कि सपना ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है। मैं गिरिडीह से घर जा रहा हुं। उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री ने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसकी हत्या कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोग उनकी अनुपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किए जाने से भी नाराज व आक्रोशित थे। बात दें कि पश्चिमी बंगाल के पुरूलिया जिले के संथालडीह के पोड़ाडीह निवासी साजन पांडेय की पुत्री सपना पांडेय 25 वर्ष की शादी 2019 में देवघर जिले के महंत पांडेय के पुत्र मुकेश पांडेय 27 वर्ष के साथ हुआ था। मृतका को 2 साल की एक पुत्री भी है। फिलहाल यह मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।









