देवघर नगर निगम की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान कल एसएचजी की महिलाओं को कराया जाएगा क्षेत्र भ्रमण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवघर नगर निगम की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान

कल एसएचजी की महिलाओं को कराया जाएगा क्षेत्र भ्रमण 

देवघर। देवघर नगर निगम की ओर से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत कल शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से बत्तीसी तत्तीसी पार्क में महिलाओं द्वारा पौधा लगाव कैंपेन शुरू होगा। जिसमें एसएचजी महिलाओं को क्षेत्र भ्रमण कराया जाएगा। अभियान का शुभारंभ बत्तीसी तैतीसी पार्क से किया जाएगा। इस बाबत जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को महिला समुह को नगर निगम क्षेत्र के सात चयनित स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें बत्तीस तेंतीस पार्क, प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण स्थल रामपुर,  सेप्टेज प्लांट पछियारी कोठियां, बसुवाडीह, रोहिणी पार्क, घनगोर तालाब व कुंडा बड़का बांध शामिल है। उन्होंने कहा कि बत्तीस तेंतीस पार्क में राधेश्याम स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण स्थल रामपुर में रामेश्वरम स्वयं सहायता समूह, सेप्टेज प्लांट पछियारी कोठियां में गुड़िया स्वयं सहायता समूह, बसुवाडीह में आस्था स्वयं सहायता समूह, रोहिणी पार्क में सरस्वती स्वयं सहायता समूह, घनगोर तालाब में सरकार स्वयं सहायता समूह, कुंडा बड़का बांध में मां शीतला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहेंगी। जबकि आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संबंधित स्थलों पर पौधारोपण किया जाएगा। संबंधित स्थलों पर लगाए गए पौधा का रख रखाव एसएचजी की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 0

Leave a Comment

और पढ़ें