मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा गांव पहुंचे, चाचा जगदीश सोरेन को दी अंतिम विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा गांव पहुंचे, चाचा जगदीश सोरेन को दी अंतिम विदाई

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने परिवार के साथ रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और अंतिम यात्रा तथा अन्त्येष्टि संस्कार में भी शामिल हुए। स्वर्गीय जगदीश सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चाचा थे और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई थे। उनका निधन 17 मई को हुआ था। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 2

Leave a Comment

और पढ़ें