झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, मांगों के समर्थन में 20 मई को सभी जिला मुख्यालय में धरना मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम उपायुक्त को सौंपा जाएगा 22 सूत्री मांग पत्र
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न,
मांगों के समर्थन में 20 मई को सभी जिला मुख्यालय में धरना मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम उपायुक्त को सौंपा जाएगा 22 सूत्री मांग पत्र
देवघर। रविवार झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक राज्यअध्यक्ष गोपाल शरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें राज्य कमिटी, जिला कमिटी, सक्रिय प्रतिनिधि एवं संघों के राज्य प्रतिनिधि ने भाग लिया। बैठक की एजेंडा पर चर्चा करते हुए सचिव भूषण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर दर्जनों मांग लंबित है। आए दिन संघों के आंदोलन एवं वार्ता करने के बावजूद मांगो की पूर्ति नहीं हो रही है। बाध्य होकर 20 मई को सभी जिला मुख्यालय में धरना जुलूस के माध्यम से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव झारखंड के नाम से 22 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपा जायेगा। तत्पश्चात् महेश कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष, सुशीला तिग्गा, जितवाहन उरांव, ब्रजेश सिंह, श्याम लाल चौधरी, लोकेश कुमार, मो नकी अहमद, ओम प्रकाश ओझा, अजय कुमार, अशोक कुमार चौधरी, राजीव नयन तिवारी, बिना सिंह, विनोद तिग्गा, प्रेमा बाड़ा, अरुण कापरी, मनोज मिश्रा, अरुण यादव, सौरव रिचर्ड्स, राजीव नयन तिवारी, नारद मंडल, मो जसीम, राजेश कुमार बाड़ा, बिरसा बड़ाइक, मनोरंजन कुमार, अरविंद कुमार, सुधीर थापा, अशोक कुमार, मीरा कुमारी ने इसका समर्थन किया। विदित है कि वर्षों से कार्यरत एएनएम, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर, सहिया, रसोइया, चालक, संघवादी सेविका, एमपीडब्ल्यू, आउटसोर्सिंग आदि पर काम करने वालों की स्थाई नियुक्ति नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार उम्र सीमा 65 वर्ष करने , न्यूनतम वेतन 39 हजार करने, समान काम समान वेतन की मांगे प्रमुख है। लोकेश कुमार के द्वारा बैठक की करवाई समाप्त की गई। उक्त जानकारी राज्य सचिव भूषण कुमार ने दी।