
देवघर में कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली 21 मई को, बैठक में लिया गया निर्णय
रैली के माध्यम से संविधान बचाओ अभियान का मूल उद्देश्य हर घर व हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा: बादल
रैली में झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित कांग्रेस के चार मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण लेंगे भाग
ऐतिहासिक रूप से रैली को सफल बनाने के लिए मिलकर करेंगे काम: मुनम संजय
देवघर। कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान तहत 6 मई को रांची में प्रदेश स्तरीय रैली की सफलता के बाद जिला स्तरीय रैली देवघर में 21 मई को निर्धारित किया गया है। इसे लेकर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी की एक विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में बैठक के एजेंडे के साथ लिए गए निर्णय पर जानकारी देते हुए पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि बैठक में रैली की सफलता को लेकर हर विंदू पर चर्चा की गई तथा निर्णय हुआ कि 21 मई को जिला स्तरीय निर्धारित संविधान बचाओ रैली एवं सभा को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। जिला से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस रैली में भाग लें इसके लिए पार्टी नेता, पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष काम करना शुरू कर दें। रैली ऐतिहासिक बनें इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में झंडा बैनर लगाए जायेंगें। साथ ही रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शरीक हों इसके लिए आमंत्रण पत्र बांटे जाएंगें। रैली के माध्यम से संविधान बचाओ अभियान का मूल उद्देश्य हर घर एवं हर व्यक्ति तक पहुंचे यह कांग्रेस की सोच है। उन्होंने कहा कि रैली में झारखंड प्रदेश के प्रभारी के राजू, सह प्रभारी सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित कांग्रेस के चारों मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगें। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि 21 मई को निर्धारित संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हमलोग सभी मिलकर काम करेंगें। वर्तमान में सभा स्थल के रूप में आरएन बोस लाईब्रेरी का चयन किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बताया कि आज देश की जो हालात है इसमें भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा हर रोज लोकतंत्र की हत्या किया जा रहा है। संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। संवैधानिक मूल्यों पर नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में इस रैली के माध्यम से हमें जनसंदेश देने के साथ के इसे जन आंदोलन बनना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमला व ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कहा कि आतंकवादियों द्वारा हमारे देश के नागरिकों पर हमला कर हमारी मां बहनों के सिंदूर को उजाड़ने का दुस्साहस का माकूल एवं कठोर जवाब देने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जननायक राहुल गांधी ने सरकार को पूर्ण समर्थन दिया है। बैठक में प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद राय, प्रदीप नटराज, हेमंत चौधरी, राजीव रंजन उर्फ गुलाब, डॉ सिराज अंसारी, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, सुभाष चंद्र मंडल, जिला पदाधिकारी मकसूद आलम, बमशंकर यादव, डॉ अनूप कुमार, रवि वर्मा, सुबोध कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पीयूष झा, इम्तियाज शेख, सेवादल के ओम प्रकाश यादव, शाहबाज खान, पली झा, नूनू खान, अटल मिश्रा, अब्दुल गफ्फार अंसारी, अजय कृष्ण पंकज, प्रियांशु कुमार, शोएब अंसारी आदि मौजूद थे।









