
फसल में रहस्यमय बीमारी व बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान,
परेशान किसानों ने पूर्व कृषि मंत्री बादल से लगाई मदद की गुहार
देवघर। लगातार हो रही बेमौसम बरसात में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है और धान की फसल में पानी भर गया है। ऐसे में झारखंड राज्य के लगभग सभी जिले में कई ऐसे गांव हैं, जहां फसल में पानी भर गया है और किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से संपर्क करते हुए देवघर जिले के सारवां के मुनियातरी गांव के किसान दिवाकर वर्मा एवं बंदाजोरी के किसान पिंटू कुमार ने बताया कि हमारी धान की कुछ खेतों का फसल पक गई थी।
बेमौसम हुई बरसात से हमारा बहुत नुकसान हुआ
जिसे काटकर झाड़ने के लिए डाल दिया था एवं कुछ खेतों के लहलहाते फसल में बीमारी उत्पन्न होने से और अब अचानक हुई बरसात ने हमें हमारी फसल को बहुत नुकसान हुआ है। वहीं दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के तीनघरा गांव के किसान प्रदीप यादव ने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से संपर्क करते हुए बताया कि उनके सभी धान की फसल नीचे गिर गई है। फसल के ऊपर पानी चल रहा है, बेमौसम हुई बरसात से हमारा बहुत नुकसान हुआ है। जिससे किसान मायूस हैं और पूर्व मंत्री बादल से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

झारखंड सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है: बादल
वहीं पूर्व कृषि मंत्री बादल ने किसानों के समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए किसानों की मायूसी देख कर उच्चस्तरीय वार्ता की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। वहीं इस बाबत कृषि विभाग के सचिव अब्बू बंकर सिद्दीकी, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश शर्मा सहित रजिस्ट्रार कॉपरेटिव झारखंड सरकार शशि रंजन, प्रदीप हजारे विशेष सलाहकार कृषि विभाग एवं फसल बीमा के नोडल पदाधिकारी प्रकाश जी से संवाद करते हुए कहा कि पूरे राज्य के किसान लहलहाते फसल में रहस्यमय बीमारी उत्पन्न हुई है, जिससे पूरा धान का फसल बर्बाद हो गया है एवं बेमौसम बरसात से परेशान है। बिरसा फसल बीमा में निबंधित किसानों का भुगतान एवं भरपाई के लिए उचित उपाय कराने की सुझाव दिया।









