
शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे पत्थरलेडा गांव
मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक योजना के तहत 50 हजार रुपए का चेक मृतक के परिजनों को करवाया उपलब्ध
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री का किया गर्मजोशी से स्वागत
देवघर। जिले के सारवां प्रखंड के बंदाजोरी पंचायत के पत्थरलेडा गांव निवासी मुनेश्वर हेंब्रम का बीते दिनों चेन्नई में असामयिक निधन हो जाने पर शोक संतप्त परिजनों को ढ़ाढस बंधाने पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रविवार को पहुंचे पत्थरलेडा गांव पहुंचे। मौके पर उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधाने के साथ श्रम विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त मुख्यमंत्री प्रवासी श्रमिक योजना के तहत 50 हजार रुपए का चेक मृतक के परिजनों को उपलब्ध करवाया।
लोगों के सुख दुःख में वे और उनकी टीम हमेशा ही खड़ी है: बादल
ज्ञात हो कि मृतक आदिवासी परिवार के लोगों ने पूर्व कृषि मंत्री से सहायता की गुहार लगाई थी। पूर्व कृषि मंत्री के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपेन्द्र राय और टीम बादल के साथियों द्वारा विभाग से सामंजस्य स्थापित कर आज मृतक के परिजनों को चेक दिलवाया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख दुःख में वे और उनकी पूरी टीम के लोग हमेशा ही खड़े रहते है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वे तत्पर हैं। ग्रामीणों द्वारा पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के गांव पहुंचने पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।

समस्याओं का दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन
मौके पर पूर्व कृषि मंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेन्द्र राय, सारठ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नटराज प्रदीप, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य दिवाकर वर्मा, पूर्व मुखिया सरोज पासवान, वॉर्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी जयराम सिंह, धीरेन ओझा, पिंटू सिंह, विजय हांसदा, मोतीलाल हांसदा, मुन्ना राय, जीतलाल हेंब्रम, सुबोध यादव, बबलू रवानी, अनिल मंडल, रूबीलाल हांसदा, देवीलाल हांसदा, वकील हेंब्रम, मरजान हांसदा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।









