
बड़ी रेल दुर्घटना टली: जसीडीह के नावाडीह फाटक पर ट्रेन-ट्रक की भिड़ंत, दो बाइक क्षतिग्रस्त
Location: जसीडीह, देवघर
Author: संवाददाता
Date: 22 जनवरी 2026
जसीडीह रेल हादसा
जसीडीह में ट्रेन-ट्रक भिड़ंत, बड़ी रेल दुर्घटना टली | डाउन-अप लाइन बाधित
जसीडीह के नावाडीह रेलवे फाटक पर गोंडा एक्सप्रेस और ट्रक की भिड़ंत, दो बाइक क्षतिग्रस्त, घंटों रेल व सड़क यातायात बाधित, डीआरएम ने लिया जायजा।
जसीडीह रेल हादसा, नावाडीह फाटक दुर्घटना, गोंडा एक्सप्रेस दुर्घटना, ट्रेन ट्रक भिड़ंत, DRM आसनसोल
https://jasidih-train-truck-collision-nawadih-gate
जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी देवीपुर मुख्य मार्ग और जसीडीह–मधुपुर रेलखंड के बीच स्थित नावाडीह रेलवे फाटक संख्या-27 पर गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। 13501 डाउन गोंडा एक्सप्रेस और धान का भूसा लोड ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, हालांकि दो मोटरसाइकिलें ट्रेन की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जसीडीह नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन और ट्रक की भिड़ंत
जसीडीह के नावाडीह फाटक पर गोंडा एक्सप्रेस और ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
कैसे हुआ हादसा: फाटक खुला, ट्रक कर रहा था क्रॉसिंग
रेलवे सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 09:32 बजे गोंडा एक्सप्रेस जसीडीह स्टेशन से मधुपुर के लिए रवाना हुई। 09:40 बजे के आसपास ट्रेन जब नावाडीह रेलवे फाटक के पास पहुंची, उसी समय धान का भूसा लोड ट्रक (नंबर JH-15 EX/8874) फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन के इंजन से ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई।
इस टक्कर में फाटक के समीप खड़ी दो मोटरसाइकिलें (JH-15 Q/9028 और JH-15 Z/8927) भी ट्रेन की चपेट में आ गईं। बाइक चालक किसी तरह जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहे।

रेल और सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित
हादसे के बाद डाउन और अप दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं रोहिणी देवीपुर मुख्य मार्ग पर भी आवागमन ठप हो गया। रेलवे फाटक के दोनों ओर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विशेष रूप से एम्स जाने वाले मरीजों और एंबुलेंस सेवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई।
प्रशासन और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। रेलवे की ओर से एईएन मधुपुर डीके मीणा, रेल टीआई यूके चौधरी, जसीडीह स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश, टीआरडी सहायक विद्युत अभियंता बीके सिंह, आईओडब्लू रामायण सिंह, सीटीआई ऋषि देव सहित कई अभियंता व अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
DRM ने संभाली कमान, खुद इंजन में सवार होकर किया निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम सुधीर कुमार शर्मा स्वयं दुर्घटना राहत चिकित्सा यान और सैलून के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सीनियर डीओएम कोऑर्डिनेशन राजेश कुमार, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन राजीव रंजन, आरपीएफ सहायक कमांडेंट पुनम रानी भी मौजूद रहीं।
डीआरएम ने स्वयं निगरानी करते हुए संबंधित विभागों को तेजी से राहत व बहाली कार्य करने का निर्देश दिया। करीब दोपहर 12 बजे ट्रक को पटरी से हटाया गया और 12:30 बजे डाउन लाइन क्लियर कर घंटों से खड़ी गोंडा एक्सप्रेस का परिचालन बहाल कराया गया। इसके बाद डीआरएम स्वयं गोंडा एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर मधुपुर के लिए रवाना हुए।
लापरवाही या सिग्नल उल्लंघन? जांच के आदेश
रेलवे सूत्रों का दावा है कि नावाडीह फाटक खुला था और लाल बत्ती जल रही थी, इसके बावजूद ट्रेन आगे बढ़ी। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। डीआरएम सुधीर कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि फाटक संचालन, सिग्नल सिस्टम या चालक की लापरवाही में से किस कारण यह हादसा हुआ।
मुख्य तथ्य एक नजर में
स्थान: नावाडीह रेलवे फाटक संख्या-27, जसीडीह
ट्रेन: 13501 डाउन गोंडा एक्सप्रेस
वाहन: धान का भूसा लोड ट्रक
नुकसान: दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त
हताहत: कोई नहीं
रेल परिचालन: घंटों बाधित
जांच: डीआरएम के आदेश पर जारी
Q1. जसीडीह में रेल हादसा कहां हुआ?
उत्तर: नावाडीह रेलवे फाटक संख्या-27 पर, जसीडीह–मधुपुर रेलखंड में।
Q2. क्या इस हादसे में कोई हताहत हुआ?
उत्तर: नहीं, कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई।
Q3. कौन-सी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई?
उत्तर: 13501 डाउन गोंडा एक्सप्रेस।
Q4. रेल परिचालन कब बहाल हुआ?
उत्तर: दोपहर करीब 12:30 बजे डाउन लाइन बहाल की गई।
Q5. क्या हादसे की जांच होगी?
उत्तर: हां, डीआरएम ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।









