स्थानीय इतिहासकार उमेश कुमार की नई किताब ‘वतनपरस्त भाग-1’ का मंत्री हफीजुल हसन ने किया लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

📰 स्थानीय इतिहासकार उमेश कुमार की नई किताब ‘वतनपरस्त भाग-1’ का मंत्री हफीजुल हसन ने किया लोकार्पण

 

देवघर। झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने अपने मधुपुर स्थित आवास पर स्थानीय इतिहासकार एवं झारखण्ड शोध संस्थान के सचिव उमेश कुमार की नई पुस्तक ‘वतनपरस्त भाग-1 (वैद्यनाथ की शहीद विभूति)’ के संशोधित संस्करण का लोकार्पण किया।

 

गौरतलब है कि इसका पहला प्रकाशन वर्ष 2005 में हुआ था। इस बार पुस्तक का नया संशोधित संस्करण झारखण्ड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा शोध संस्थान को प्रदान की गई वित्तीय सहायता से प्रकाशित हुआ है।

 

लोकार्पण के अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि ‘वतनपरस्त’ देवघर के शहीदों की साझी विरासत की अमर गाथा है और यह नई पीढ़ी को वतनपरस्ती की प्रेरणा देगी। उन्होंने लेखक उमेश कुमार को ऐतिहासिक धरोहर को सामने लाने के लिए बधाई दी।

 

लेखक उमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने पुस्तक में केवल ऐतिहासिक घटनाओं का वर्णन नहीं किया है बल्कि शहीदों के चिंतन, मनोवैज्ञानिक पहलुओं तथा उस दौर की जटिल परिस्थितियों को भी समझने का प्रयास किया है। पुस्तक में 1857 की क्रांति के शहीद सलामत अली, अमानत अली, शेख हारून, 1908 के डिगरिया पहाड़ बम कांड के शहीद प्रफुल्ल चंद्र चक्रवर्ती, 1942 के आंदोलन के शहीद अशर्फी लाल कसेरा, त्रिगुणानंद खवाड़े, नज्जू राउत, अयोध्या राउत, तथा फिरंगी पलटन की गोली से एक हाथ गंवाने वाले वीर पूर्णेंदु बोस का वर्णन शामिल है।

 

झारखण्ड शोध संस्थान के वरिष्ठ सदस्य प्रो. रामनंदन सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में भूले-बिसरे शहीदों को याद कराना महत्वपूर्ण है और संस्थान इस अधूरे कार्य को ऐतिहासिक प्रखरता के साथ आगे बढ़ा रहा है।

 

समाजसेवी एवं जेएमएम नेता सुरेश साह ने कहा कि देवघर के इतिहास के पुनर्लेखन में उमेश कुमार का योगदान महत्वपूर्ण है और उनके “इतिहासघर” के सपने को साकार करने के प्रयास किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद कुमार, पत्रकार शत्रुघ्न प्रसाद, महेश मिश्रा, फैयाज कैसर, कन्हैया लाल कन्नू, बबलू यादव, राशिद खान, अनुज कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

✅  /umesh-kumar-vatanparast-book-launch-hafizul-hasan-devghar

 

 

 

✅  स्थानीय इतिहासकार उमेश कुमार की नई किताब ‘वतनपरस्त भाग-1’ का लोकार्पण मंत्री हफीजुल हसन ने किया। पुस्तक में देवघर के भूले-बिसरे शहीदों का विस्तृत वर्णन है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 12

2 thoughts on “स्थानीय इतिहासकार उमेश कुमार की नई किताब ‘वतनपरस्त भाग-1’ का मंत्री हफीजुल हसन ने किया लोकार्पण”

Leave a Comment

और पढ़ें