
नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ,
डॉ राजीव रंजन व ध्रुव प्रसाद साह ने लिया विभिन्न छठ घाटों में तैयारी का जायजा
देवघर। धार्मिक आस्था व पवित्रता का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। चहुंओर छठ माता के गीत से गुंजायमान है। छठव्रतियों द्वारा सूप, दौरा, फल-फूल आदि पूजन सामग्री की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। विभिन्न समाजसेवी व छठ पूजा समिति द्वारा छठ घाटों पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह देवघर डेंटल क्लीनिक के निदेशक डॉ राजीव रंजन व महापौर पद के प्रत्याशी ध्रुव प्रसाद साह ने देवघर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा किया।

इस दौरान छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न विभिन्न छठ पूजा सेवा समितियों के पधिकारियों से मुलाकात किया। इस दौरान छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश और बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के अधिकारियों से आग्रह किया की बेहतर से बेहतर सुविधा दे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
नगर निगम ने दिया सहयोग का आश्वासन
उन्होंने बताया कि छठ महापर्व की तैयारी में देवघर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं। मौके पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए भरपूर सहयोग करेंगे। जिससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की सभी घाटों की तैयारी भी अंतिम चरण पर है। देवघरवासी तन, मन, धन के साथ छठ माता की आराधना में लगे हुए हैं।
स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी
इस दौरान ध्रुव प्रसाद साह और डॉ राजीव रंजन के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने दोनों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महापौर प्रत्याशी ने लोगों से वादा किया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।










