नगर आयुक्त ने शिवगंगा श्मशान घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर आयुक्त ने शिवगंगा श्मशान घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवघर। शनिवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा ने वार्ड संख्या 18 के अंतर्गत शिवगंगा के समीप स्थित श्मशान घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक अभियंता पारस कुमार एवं कनीय अभियंता सुमन कुमार मौजूद थे। नगर आयुक्त ने श्मशान घाट परिसर की स्वच्छता, जल निकासी व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल कार्य आरंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट जैसी सार्वजनिक उपयोग की जगहों पर स्वच्छता और सुविधा की व्यवस्था नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सौंदर्यीकरण कार्य भी किया जाएगा 

नगर आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा इस स्थल पर आवश्यक सौंदर्यीकरण कार्य भी किए जाएंगे ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आमजन से अपील की कि श्मशान घाट एवं उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। जिससे देवघर शहर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बने रहे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें