महिला विकास मंडल द्वारा धुमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला विकास मंडल द्वारा धुमधाम से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव

देवघर। सोमवार को महिला विकास मंडल द्वारा शरद पुर्णिमा का उत्सव आनंदमय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान सम्पूर्ण प्रार्थना कक्ष को सफेद फूलों से सजाया गया था। ऐसी मान्यता है कि शरद पुर्णिमा के दिन चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होते हैं। इस तिथि पर रात के समय चन्द्रमा की चांदनी में खीर या दूध रखने से यह अमृत के समान हो जाता है।

खीर प्रसाद के रुप में ग्रहण करने से रोगों से मिलती है मुक्ति

यह खीर प्रसाद के रुप में ग्रहण करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। इस तिथी पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है, जिससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। पूजन एवं दैनिक प्रार्थना के पश्चात भजनों का दौर प्रारम्भ हुआ। स्थानीय कलाकारों ने मधुर भजनों से श्रोताओं का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य नाटिका एवं  डांडिया की प्रस्तुति की गई। प्रसाद वितरण के साथ  कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त जानकारी प्रमिला बाजला, सचिव महिला विकास मंडल ने दी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 6

Leave a Comment

और पढ़ें