नगर निकाय चुनाव को ले चर्चाओं का बाजार गर्म, जल्द हो सकते हैं चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निकाय चुनाव को ले चर्चाओं का बाजार गर्म, जल्द हो सकते हैं चुनाव

रांची। झारखंड में निर्वाचन आयुक्त के खाली पद को भर दिए जाने के बाद नगर निकाय चुनाव शीघ्र होने की संभावना बढ़ गई है। निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। बता दें कि झारखंड में पिछले पांच सालों से नगर निकाय चुनाव नहीं हुआ है। वर्ष 2020 के बाद निकाय चुनाव झारखंड में नहीं हुए हैं। वक्त वक्त पर विपक्ष इस मुद्दे को उठाता रहा है। इस बीच राज्य सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार लोकतंत्र हितों की रक्षा करने के लिए हर कार्य कर रही है। निश्चित तौर पर राज्य निर्वाचन आयोग में आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है और उम्मीद है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार बहुत जल्द जनता के हितों की रक्षा करने के लिए नगर निकाय चुनाव करा लेगी। सत्ता पक्ष जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बहुत जल्द नगर निकाय चुनाव राज्य में करा लिया जाएगा। संभवत दो माह के अंदर नगर निकाय चुनाव की घोषणा भी किया जा सकता है। हमारी सरकार लोकतांत्रिक हितों का ध्यान रखती है। विपक्ष को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इधर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरपर्सन सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि हमारी पार्टी, हमारी सरकार हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों का ख्याल रखती है। यही वजह है कि नगर निकाय चुनाव में आ रही सभी समस्याओं को सरकार ने सबसे पहले दूर किया और अब हम निकाय चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। विपक्ष राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। वहीं इस मामले में भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा कि नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर सरकार की कोई मंशा ही नहीं है। ये लोग लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि आने वाले दिनों में भी सरकार नगर निकाय चुनाव कराएगी। इन्हें जनता और जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें