रविन्द्र कुमार राय के स्थान पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड भाजपा में बड़ा उलटफेर ! 

रविन्द्र कुमार राय के स्थान पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष

रांची। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय को उनके पद से हटाते हुए उनकी जगह अब राज्यसभा सांसद आदित्य साहु को पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के हस्ताक्षर से पत्र भी जारी किया गया है। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे, हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल, भानू प्रताप शाही, रंधीर सिंह, गंगा नारायण सिंह, नारायण दास, रीता चौरसिया, संजीव जजवाडे़, राकेश नरौने, डॉ राजीव रंजन सहित अन्य बधाई दी है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 6

Leave a Comment

और पढ़ें