बैंकाक से मातारानी का दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे सारवां सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बैंकाक से मातारानी का दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचे सारवां सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर 

देवघर। कहते ना मां दुर्गा अपने भक्तों को देश ही नहीं विदेशों से भी अपने भक्तों को अपने शरण में खिंच लाती है। ऐसा ही नजारा सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा पूजा पंडाल सारवां में देखने को मिला। जहां बैंकाक में रहने वाले कजरा टंडेरी के रहने वाले राजेश झा, उनकी धर्मपत्नी निवेदिता झा, पुत्र अक्षित सत्यम व देवघर की रहने वाली सीमा ठाकुर भी सारवां पूजा पंडाल में पहुंची और माता रानी का दर्शन कर मां दुर्गा का आर्शीवाद लिया।

साथ ही पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मिल कर भूले बिसरे दिनों की याद ताजा की। जहां पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

राजेश झा कहा कि इस मंदिर की स्थापना मेरे समक्ष आज से 45 वर्ष पूर्व हुआ था। मातारानी का दर्शन करने से मुझे आत्मसंतुष्टि मिलती है। इस वर्ष दुर्गा पूजा में हमने बैंकाक से देवघर आने का मन बनाया। वहीं उनकी धर्मपत्नी निवेदिता झा ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। बैंकाक में भी दुर्गा पूजा होती है, लेकिन ऐसा भव्य स्वरूप बैंकाक में कहीं कहीं देखने को मिलता है।

सीमा ठाकुर ने कहा कि मां दुर्गा के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद सुखद अनुभूति होती है। मैं देवघर के लोगों से भी अपील करती हुं कि वहां से भी लोग सारवां वैष्णवी दुर्गा पूजा पंडाल व मेला का आनंद लेने पहुंचे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 7

Leave a Comment

और पढ़ें