इनर व्हील क्लब की ओर से पौढ़ शिक्षा क्लास का किया गया निरीक्षण, दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर वृद्ध, बच्चे व कर्मचारी को उपहार स्वरूप वस्त्र दिया गया दान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब की ओर से पौढ़ शिक्षा क्लास का किया गया निरीक्षण

दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर वृद्ध, बच्चे व कर्मचारी को उपहार स्वरूप वस्त्र दिया गया दान

देवघर। शुक्रवार को इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में चांदडीह मूकबधिर एवं नेत्रहीन आवासीय विद्यालय व वृद्धा आश्रम का दौरा कर क्लब की ओर से संचालित पौढ़ शिक्षा क्लास का निरीक्षण किया गया। साथ ही दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर सभी वृद्ध एवं कर्मचारी को साड़ी, लूंगी, गंजी, गमछा व बच्चों को टीशर्ट पैंट आदि वस्त्र दान उपहार स्वरूप दिया गया। बता दें कि इनर व्हील क्लब पिछले 18 अगस्त से बुजुर्ग महिला एवं पुरुष का पढ़ना लिखना सिखाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पांच वृद्ध ने हस्ताक्षर करना सीख लिया है। क्लब का उद्देश्य वृद्ध महिलाओं एवं बुजुर्ग स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रौढ़ शिक्षा देने व साक्षर बनाना है। जिसके तहत आश्रम की महिलाओं को साक्षरता की ओर कदम बढ़ाने को प्रेरित किया गया। क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरुक रहेंगे तो हम इसी तरह आप लोगों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आते रहेंगे। मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, उपाध्यक्ष  ममता किरण, कोषाध्यक्ष श्वेता केसरी, एडिटर बेबी रोमा, रेखा सिंघानिया, नमिता भगत, मिनी दास, विभा सिंह, निशा जयसवाल आदि सदस्य उपस्थित थी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें