
शहीद नीरज चौधरी के नाम पर हो कजरा टंडेरी विद्यालय का नामकरण
देवघर। लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में आज से पांच दिन पूर्व हिमस्खंलन के कारण भारत माता की गोद में शहीद हुए अग्नि वीर जवान मधुपुर के कजरा गांव निवासी शहीद नीरज कुमार चौधरी के परिजनों से सहानुभूति जताने का सिलसिला जारी है। कोई गांव तोरण द्वार बनवाने और प्रतिमा लगाने की बात कह रहा है तो कोई विद्यालय का नामकरण करने की मांग कर रहा है। इस बीच शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी व जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया ने संयुक्त रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरा टंडेरी का नामकरण शहीद अग्नि वीर जवान नीरज कुमार चौधरी के पर करने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होंने कहा कि ऐसा किए जाने से शहीद नीरज चौधरी का नाम युगों-युगों तक अमर रहेगा और शहीद नीरज को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।









