
कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम को ले देवघर प्रखंड व नगर कमेटी की बैठक कल
एआईसीसी पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन व विधायक जय मंगल सिंह सहित अन्य पर्यवेक्षक कार्यक्रम में होगें शामिल
देवघर। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर संगठन सृजन अभियान तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन बीच में ही तीन दिन के लिए कार्यक्रम को स्थगित करते हुए बाढ़ग्रस्त हिमाचल प्रदेश के अपने विधानसभा इंदौरा को देखने तथा राहत कार्य के लिए लौट गए थे। वह पुनः कल 12 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली से वायुमार्ग के रास्ते देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगें और सीधे शेष बचे कार्यक्रम में शामिल होंगें। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक बेरमो विधायक जय मंगल सिंह, पर्यवेक्षक अजय दुबे तथा सुरेन राम भी साथ रहेंगें। कल पहली बैठक नगर कांग्रेस कमेटी एवं दूसरी बैठक देवघर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के साथ करेंगे। साथ ही नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन बात करेंगे।

देवघर प्रखंड़ व नगर कमेटी का कार्यक्रम
कल 12 सितंबर को देवघर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक एवं वन टू वन बात देवघर के होटल वैद्यनाथ बिहार में दोपहर 12 बजे दिन से व देवघर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन बात देवघर के सिद्धिविनायक मैरेज हाॅल, जसीडीह मानिकपुर मोड़ से आगे चकाई रोड में दोपहर 2:30 बजे दिन से निर्धारित है।
सोनारायठाढ़ी, करौं व मारगोमुंडा कमेटी का कार्यक्रम
आगामी 13 सितंबर को सोनारायठाढ़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन बात सुबह 10 बजे दिन से व करौं प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन बात दोपहर 12:30 बजे तथा मार्गोमुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक एवं कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन बात दोपहर 2:30 बजे से निर्धारित है। जबकि 14 सितंबर को विभिन्न संगठनों के साथ देवघर में बैठक एवं रायसुमारी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उपरोक्त सभी प्रखंड तथा नगर अध्यक्षों को जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया है। वहीं कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों, देवघर जिला कांग्रेस के सभी अग्रणी मोर्चा, संगठन, विभाग तथा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों तथा सभी प्रखंड, नगर, मंडल तथा पंचायत अध्यक्षों एवं सभी प्रखंड तथा नगर पर्यवेक्षकों को सूचना निर्गत कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने दी।









