
वीरगति प्राप्त अग्निवीर जवान नीरज कुमार चौधरी को राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित अन्य दी श्रद्धांजलि
रांची। लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में आए भीषण हिमस्खलन में देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर के कजरा टंडेरी गांव निवासी अग्निवीर जवान नीरज कुमार चौधरी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने पर बुधवार अपराह्न में रांची एयरपोर्ट पर वीर शहीद नीरज का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा। जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनूराग गुप्ता ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।










