
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक संपन्न
प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने कार्यकर्ताओं को दी दम खम के साथ कार्यक्रम सफल नसीहत
देवघर। स्थानीय परिसदन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बैनर तले संथाल परगना प्रमंडलीय बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया के पूर्व भाजपा विधायक सह वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक संपूर्ण झारखंड में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम को मोर्चा पूरे झारखंड प्रदेश में जोर-शोर से करेगी। कार्यक्रम एवं अनुसूचित जाति समाज के घर-घर तक कार्यकर्ता पहुंचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संघात्मक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज दास, प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, प्रदेश प्रवक्ता सुनील पासवान, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ कुमार दास, युवा नेता संतोष पासवान ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र दास ने की। जबकि संचालन शंकर रजक प्रदेश प्रवक्ता सह प्रभारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन ओमकार दास ने किया। मौके पर आलोक पासवान, श्रीधर दास, प्रकाश रजक, रमेशचंद्र दास, सुलोचना देवी, सावित्री देवी, प्रकाश दास, श्रीधर दास, बबलू रजक, रघुनाथ रजक, गोपी दास, राजेश कुमार दास, भूपेंद्र रविदास, मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, साहिल कुमार, रोहित मिर्धा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।









