
सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की कार्यशाला संपन्न,
प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन आज
भाजपा नेता अमर बाउरी, राज पलिवार, गंगा नारायण सिंह व सचिन रवानी ने दिया कार्यक्रम को सफल बनाने का मंत्र
आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा पखवाड़ा
देवघर। स्थानीय शोभा परिसर के सभागार में सेवा पखवाड़ा के निमित्त एक कार्यशाला हुई। कार्यशाला के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की। मौके पर स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी। जबकि समापन दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न तिथियां को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री अमर बाउरी, पूर्व मंत्री राज पलिवार, भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी की 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का जिला मुख्यालय में लगाई जाएगी। जिसमें सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। जबकि 19 एवं 20 सितंबर को प्रबुद्ध वर्ग सेवा 21 सितंबर को नमो मैराथन, ब्लड डोनेशन सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान मेडिकल सेवा चलाई जाएगी। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को कार्यक्रम को सफल बनाना है एवं देश को विश्व गुरु बनाना है। पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा भाजपा देश की मात्र एक ऐसी पार्टी है। वर्ष भर समाज सेवा से जुड़कर विभिन्न कार्यक्रमों और प्रकल्पों के माध्यम से कार्य करती है। 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा पूजा है उसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का जन्मदिन है। भगवान विश्वकर्मा सृष्टि निर्माण करता है उसी प्रकार मोदी जी भी भारत के निर्माता है।

मौके पर गंगा नारायण ने कहा हमें पूर्ण विश्वास है भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बहुत अच्छे ढंग से सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है। बैठक को सफल बनाने में पूर्व मंत्री अमर बाउरी, राज पलिवार, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, गंगा नारायण सिंह, दिवाकर गुप्ता, नवल राय, अधीर चंद्र भैया, कन्हैया झा, चंद्रशेखर खवाड़े, रवि तिवारी, प्रो राजीव सिंह, सचिन सुल्तानिया, विश्वनाथ रवानी, रवि तिवारी, विनय चंद्रवंशी, विजया सिंह, बलराम पोद्दार, पप्पू यादव, अमृत मिश्रा, गोपी बर्मन, आशीष दुबे, सौरभ सुमन, संतोष मुर्मु, विश्वनाथ रामानी, धनंजय खवाड़े, संजय राय, रवि रमानी, अशोक यादव, महेंद्र भोक्ता, आमोद चौधरी, जयप्रकाश सिंह, मिथिलेश सिन्हा, मनोहर चोधरी, मोहन कुमार, अलका सोनी, बबलू पासवान, ईश्वर राय, सोनाधारी झा, जय मिश्रा, सुनीता जायसवाल, अशोक गौड़, पंकज शर्मा, बुधन यादव, जगन्नाथ यादव, संजय पाठक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।









