हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को ले देवघर के कांग्रेस पर्यवेक्षक अचानक दिल्ली हुए रवाना, एक प्लेन से सुबोधकांत सहाय व मलेंद्र राजन के दिल्ली रवाना होना बना चर्चा का विषय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को ले देवघर के कांग्रेस पर्यवेक्षक अचानक दिल्ली हुए रवाना

एक प्लेन से सुबोधकांत सहाय व मलेंद्र राजन के दिल्ली रवाना होना बना चर्चा का विषय 

देवघर। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला प्रभारी पर्यवेक्षक के तौर पर देवघर पहुंचे हिमाचल प्रदेश के इंदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन मंगलवार को अचानक देवघर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न से कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर देवघर से सुबह 11 बजे उड़ने वाली प्लेन से दिल्ली के रास्ते अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए हैं। उक्त प्लेन से गोड्डा जिला के पर्यवेक्षक सह पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि झारखंड के देवघर जिले सहित अन्य जिलों में कांग्रेस इसे गंभीरता से चला रही है। इस सिलसिले में झारखंड के सभी जिलों में कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री, एमपी एमएलए सहित अन्य को प्रभारी पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड के विभिन्न जिलों का जिम्मा सौंपा है, ताकि कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ खड़ा हो सके। कांग्रेस के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सीधे इस कार्यक्रम पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। सभी पर्यवेक्षकों को आगामी 14 सितंबर तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास अपनी रिपोर्ट समीप करेंगे। पर्यवेक्षक जिला मुख्यालय सहित प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का नसिहत देने के साथ जिला अध्यक्ष पद के विभिन्न नामों पर उनका राय ले रहे हैं। बता जाता है कि देवघर जिले प्रभारी हिमाचल प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने देवघर जिला मुख्यालय सहित मोहनपुर, देवीपुर, सारवां, सारठ, पालोजोरी, देवघर प्रखंड का दौरा कर कार्यकर्ता व नेताओं से राय ले चुके हैं। जिले के शेष प्रखंडों का दौरा वह पुनः हिमाचल प्रदेश से लौटने के बाद करेंगे। देवघर जिले के पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन को देवघर एयरपोर्ट पर विदाई करने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश मंडल, रवि केसरी, दीपक सिंह, नागेश्वर सिंह, आदित्य सरोलिया, विवेक मिश्रा आदि कांग्रेसी उपस्थित थे। गोड्डा जिले के पर्यवेक्षक सुबोधकांत सहाय व देवघर जिले के प्रभारी पर्यवेक्षक मलेंद्र राजन के एक ही प्लेन से दिल्ली रवाना होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

उपायुक्त से मिले सुबोधकांत सहाय 

मंगलवार को गोड्डा जिला पर्यवेक्षक के रूप में देवघर पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय स्थानीय परिसदन जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से मिले। इस दौरान बंद कमरे में दोनों की बातचीत हुई। उपायुक्त को विदा करने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय परिसदन के अपने कमरे गए और उपस्थित कांग्रेस नेता अजय सिंह, दिनेशानंद झा, मणिकांत यादव, रविन्द्रनाथ मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता से मुलाकात करने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें