शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा 

देवघर। शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए देवघर विवेकानंद मध्य विद्यालय बरमसिया की शिक्षिका श्वेता शर्मा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने नई दिल्ली विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 प्राप्त कर पूरे झारखंड के साथ-साथ हमारे देवघर का भी मान बढ़ाया है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें 50 हजार रुपये नकद राशि, रजत पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। चयन प्रक्रिया में श्वेता शर्मा ने सात मिनट की प्रस्तुति में अपनी शिक्षण शैली और नवाचारों को जूरी के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया था।

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य मंत्री व नेता उपस्थित थे। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने पर शिक्षिका श्वेता शर्मा को प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज, सांसद डॉ निशिकांत दुबे, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व विधायक नारायण दास, रंधीर सिंह, भाजपा नेत्री रीता चौरसिया, विजया सिंह, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने, दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन, बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुनम संजय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, कांग्रेस प्रवक्ता दिनेश मंडल सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें