इनर व्हील क्लब द्वारा कुष्ठ आश्रम में प्रारंभिक शिक्षा अभियान की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनर व्हील क्लब द्वारा कुष्ठ आश्रम में प्रारंभिक शिक्षा अभियान की शुरुआत

देवघर। शुक्रवार को इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा कुष्ठ आश्रम में क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा सचिव कंचन मूर्ति साह के नेतृत्व में प्रारंभिक शिक्षा अभियान  शुरुआत की गई। ताकि कुष्ठ आश्रम के सभी बच्चे प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित हो, बच्चों को पढ़ना लिखना और उनके कौशल को विकसित करने, उन्हें आजीवन पाठक और लेखन बनाने में मदद मिले। क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने उन सभी बच्चों को प्रेरित किया कि प्रारंभिक शिक्षा इसका लक्ष्य 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना है। सचिव कंचन मूर्ति साह ने बच्चों से कहा कि साक्षरता हमारी दुनिया को समझने में मदद करती है इसलिए बेहद जरूरी है हमें साक्षर होना चाहिए। इस अवसर पर सभी बच्चो को कॉपी पेंसिल कलर आदि दिया गया। सभी बच्चे पढ़ने के प्रति रुचि विकसित कर सके। प्रारंभिक शिक्षा के महत्व को समझने की जरूरत है। क्लब की सदस्यों ने बच्चों से खुलकर बातें की। बच्चे भी उनकी की बातों को बड़े ही ध्यान से सुने कुष्ठ आश्रम की सभी बच्चों को टॉफी भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, श्वेता केसरी, क्लब एडिटर बेबी रोमा आदि शामिल थी।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 1

Leave a Comment

और पढ़ें