भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए सारवां के दीपक पत्रलेख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए सारवां के दीपक पत्रलेख

देवघर। पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित गौरव सम्मान श्रृंखला में विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों को कार्य व कला के आधार पर भारत गौरव सम्मान दिया गया। युवा कार्यक्रम एवं रोजगार सेक्टर में उल्लेखनीय योगदान के लिए देवघर के सारवां प्रखंड के कुशमाहा गांव निवासी दीपक पत्रलेख को नीति आयोग एवं संस्कृति विभाग नई दिल्ली की संस्था द्वारा भारत गौरव सम्मान प्रदान किया गया। दीपक पत्रलेख 2009 से लगातार सामाजिक सेवा, युवा कार्यक्रम एवं रोजगार के कार्यक्रम अपने क्षेत्र में करते आ रहे है। अब उनकी कंपनी अपना साथी बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस कार्य को झारखंड, बिहार एवं बंगाल में सफलता पूर्वक आयोजित कर रहे है। उनकी इस सफलता पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, चार्टड अकाउंटेट विकास पत्रलेख सहित  जिले के शिक्षाविदों के बधाई दी। यह सम्मान देश की प्रतिभाशाली, व्यवसायिक, संस्था, समाजसेवक व कई क्षेत्र में निपुण लोगों को दिया जाता है। इस अवसर पर उनकी पूरी टीम के साथ गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 10

Leave a Comment

और पढ़ें