
कल्याणी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में डांडिया उत्सव के आयोजन का निर्णय
देवघर। बुधवार को बरनवाल सेवा सदन में कल्याणी दुर्गा पूजा समिति की ओर से डांडिया के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में बरनवाल समाज की महिलाएं अच्छी खासी संख्या में शामिल हुई। बैठक में कहा गया कि 27 अक्तूबर को नवरात्र की पहली पंचम दिवस की पूजा के मौके पर महिलाओं व बच्चियों के लिए डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए महिलाओं की ग्रुप लीडर टीम बनाई गई है। जिसमें रीना बरनवाल, प्रियंका बरनवाल, सोनी बरनवाल, संगीता बरनवाल, नीतू बरनवाल, रश्मि बरनवाल, शिप्रा बरनवाल, इंदु बरनवाल, प्रीती रानी, निशी बरनवाल, कल्याणी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार बरनवाल, सचिव सुधांशु शेखर बरनवाल, डांडिया संयोजक आशीष कुमार, मिडिया प्रभारी सर्वोत्तम बरनवाल, राजेश बरनवाल, पंकज कुमार, अजय कुमार आदि लोग मौजूद थे।










