
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने बाबा दरबार में माथा टेका
देवघर। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के उपरांत बाबा बैद्यनाथ के दरबार में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ हाजरी लगाकर झारखंड प्रदेश के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति का देवघर में होना हम सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के लिये लिए हर्ष एवं गौरव की की बात है। इसके लिए मैं भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डा रविन्द्र राय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी विनय जयसवाल, भाजपा देवघर जिला के सभी कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।









