जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने किया ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान

देवघर। मंगलवार को जिलावासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने राजस्व से संबंधित, पुलिस विभाग, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, लगान रसीद, बिजली, आधार कार्ड, ट्रांसमिशन, घर से निकालने का मामला, नाम जोड़ने व हटाने से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, ऑनलाईन में सुधार, पंजी-2, पेंशन, आवास व गंभीर बीमारी से जुड़े मामलों को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। उप विकास आयुक्त द्वारा आन द स्पॉट कई समस्या का समाधान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी व आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द करें। साथ ही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक नगर आयुक्त, विद्युत अभियंता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को समाहरणालय में जनता दरबार

ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 

 

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें