भाजयुमो झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजयुमो झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न

युवाओं को एक बेहतर झारखंड राज्य के लिए काम करना चाहिए: नागेंद्रनाथ त्रिपाठी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनायें: कर्मवीर सिंह 

सूर्य हांसदा के फ़र्ज़ी एनकाउंटर सरकार के काले चेहरे को उजागर करती है: शशांक राज

देवघर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक जसीडीह के एक्सक्लुसिव गार्डन में संपन्न हुआ। बैठक का संचालन भाजयुमो महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास और विकास बहुत ही पुराना है। पार्टी देश में राष्ट्रीय एकता सद्भावना और लोगों का विकास कैसे हो इस पर शुरू से ही काम किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने जनसंघ के समय की याद दिलाते हुए कहा की भाजपा उस समय की पार्टी है, जब पूर्ण रूप से कांग्रेस का राज हुआ करता था। उस समय जनसंघ की शुरूआत दो लोकसभा की सीट से हुई थी। इसके बाद देश के प्रति समर्पण भावना से  धीरे-धीरे पूरे देश में हमारी सरकार हुई। युवाओं को इससे प्रेरणा लेकर एक बेहतर झारखंड राज्य के लिए काम करना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश के सुरक्षा बलों का अभिनंदन और वंदन करती है। साथ ही युवाओं से आग्रह करती है कि राष्ट्र को शशक्त बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनायें।जिससे भारत आर्थिक और सामरिक महाशक्ति बने।

झारखंड की हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि राज्य की अकर्मण्य, आदिवासी-विरोधी, युवा-विरोधी एवं रोजगार-विरोधी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, कोयला, बालू, पत्थर तथा जल-जंगल-जमीन की लूट में सरकार की भूमिका स्पष्ट झलकती है। उन्होंने संथाल परगना में हुए सूर्य हांसदा के फ़र्ज़ी एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि यह घटना सरकार के काले चेहरे को उजागर करती है। साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी तिर्की की रहस्यमयी हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सरकार की प्रशासनिक विफलता और कानून व्यवस्था की बदहाली को साफ दर्शाता है। भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी  विनय जायसवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार के खिलाफ आगे आए और जनता के अधिकार एवं न्याय की लड़ाई को और तेज करें। कार्यक्रम का समापन प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे धन्यवाद के साथ ने किया गया। मौके पर देवघर भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे, भाजपा ज़िलाध्यक्ष सचिन रमानी, महामंत्री संतोष उपाध्याय, हजारीबाग भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, आशीष सोनी, विकास सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक सौरभ कश्यप, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य सहित हर जिला के जिला अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आपरेशन सिंदूर की सफलता सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित 

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। जिसमें प्रथम प्रस्ताव को भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता बबन बैठा ने रखा। आपरेशन सिंदूर की सफलता नरेंद्र मोदी सरकार की कार्यकुशलता को दर्शाता है। आपरेशन सिंदूर को जिस तरह भारत की दो बेटियों ने अंजाम दिया उसने पूरे भारतवासियों को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक एवं सामाजिक शक्ति के रूप में उभरा है। जिस तरह भारतीय सैनिक के अथम प्रयास ओर बल से पाकिस्तानी आतंकवादी अड्डे को ध्वस्त किया और आतंकवादियों को मार गिराया, पाकिस्तान के एयरबेस और सुरक्षा प्रणाली को ध्वस्त किया उसकी जितनी प्रशंशा की जाए वह कम है। यह भारत की रक्षा तैयारी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत की ताकत केवल हथियारों और सेना में नही बल्कि उसके मूल्य और मानवीय दृष्टिकोण में भी है।भारत अब पुराने ढर्रे पर नही चलेगा बल्कि नई सोच, नई तकनीक और नए जोश के साथ आगे बढ़ेगा। रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Baba Wani
Author: Baba Wani

Leave a Comment

और पढ़ें