आज भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दूसरा व अंतिम दिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

आज भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दूसरा व अंतिम दिन

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य वक्ता करेंगे संबोधित

बैठक में शामिल होने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह पहुंचे देवघर 

देवघर। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के जसीडीह स्थित एक्सक्लूसिव गार्डन में आयोजित भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सोमवार देर रात देवघर पहुंचे। जहां उनका स्वागत पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, धनंजय तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया। वह मंगलवार को बैठक के दूसरे दिन भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बैठक को मुख्य रूप से झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी भी संबोधित करेंगे। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय महिला बाल विकास कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय सहित अन्य ने संबोधित किया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बैठक को संबोधित करने के बाद देवघर से प्रस्थान कर गए। जबकि अन्य भाजपा नेता देवघर परिसदन में रात्रि विश्राम कर रहे हैं। 

आज बाबा दरबार में माथा टेकेगें भाजपा के की दिग्गज

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने बाबा नगरी देवघर पहुंचे भाजपा के कई दिग्गज के बाबा दरबार में माथा टेकने काम करेंगे। जिसमें केंद्रीय महिला बाल विकास कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय सहित अन्य नेता के मंगलवार को सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने सूचना है। 

Baba Wani
Author: Baba Wani

Post view : 4

Leave a Comment

और पढ़ें